मंगलवार, 8 मई 2012



प्यार 

जन्म पहले  लिख दी जाती है तकदीरें ,

हाथो में सजा दी जाती है तदबीरें ,

लकीरों में लिखा सच होता है ,

वक़्त आने पर ,सब .........

चेहरे को हाथों में मत देखो ,

दिल में बसा लो उसको ,

जहाँ इस जहां  को पता न चले 

आँखें फिर भी बयाँ कर देंगी ,

यह तो हजूर दिल की बात है ,

बहुत कीमती हैं यह मोती ,

संभाल लो इनको अपने  भीतर ,

जब मुलाकात होगी तो काम आयेंगे ,

वो भी शायद ,इतना ही रोती होगी ,

याद उसको भी आती होगी ,

जब याद आये उसकी ,

गर्दन झुकाई और देख ली तस्वीरे यार  ,

आस है तो मुलाकात भी होगी ,

यह बात और है ,कि वो तो कह भी न पाती होगी,

कितना रोती होगी ,और सो जाती होगी ,

ख्वाबों में आओगे ,हर रात सपने सजाती  होगी ,

हो दोनों के सपने पूरे ,हर पल मन्नतें लगाती होगी 

                                     नीरजा      

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें